डॉक्टर अब्दुल आलिम ने लाइफ सेवियर्स समूह के बैनर तले तीसरी बार किया रक्तदान

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़ : रक्तदान जीवन का महादान है। मानव खून का कोई विकल्प नहीं है। हम एक यूनिट ब्लड दान कर किसी की जान बचा सकते है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जैसे पुनीत काम में सहभागी बनना चाहिए और मौका देना चाहिए अपने खून को किसी के रगों में बहने देने का। यही संकल्प लेकर आज ग्रामीण चिकित्सक अब्दुल आलिम ने तीसरी दफा रक्तदान किया। सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत साहापुर निवासी 29 वर्षीय मगफुरा बीवी जो गर्भवती है। शरीर में रक्त की कमी होने के चलते मरीज को रक्त की अत्यंत आवश्यकता पड़ी तभी मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह से संपर्क किया।काफी देर तक डोनर खोजने के बाद समूह के ही सदस्य अब्दुल आलिम तक खबर पहुंची और उन्होंने बिना कुछ सोचे रक्तदान के लिए निकल पड़े और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। और मरीज को एक नया जीवन देने का काम किया।
रक्तदाता अब्दुल आलिम ने कहा कि रक्तदान करके मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है । और मैं जबतक स्वस्थ रहूंगा, रक्तदान करते रहूंगा।और मरीज के परिजनों ने अब्दुल आलिम और समूह का आभार प्रकट किया।मौके पर आजहरुद्दीन शेख और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन और पीयूष जी मौजूद थे।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago