रक्त संग्रह,नाइट ब्लड सर्वे फ्लेरिया रोग की जांच स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।

अमड़ापाड़ा-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बासमती गांव में सोमवार को रक्त संग्रह,नाइट ब्लड सर्वे फ्लेरिया रोग की जांच स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई,वही जांच शिविर में पुरुष-महिलाएं ने बढ़ चढ़कर फ्लेरिया रोग से संबंधित जांच करवाया।वही स्वास्थ्य विभाग टीम के द्वारा 300 लोगो का रक्त संग्रह किया गया।वही सीएचसी चिकित्सक प्रभारी डॉ. खालिद अहमद ने बताया कि बीते महीने 27 सितम्बर को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम बासमती गांव पहुँची थी। तो ग्रामीणों को फ्लेरिया रोग से संबंधित रक्त जांच के लिए कोई खबर न होने के कारण जांच का पुरजोर विरोध कर जांच करने से इनकार किया गया था। इसकी जानकारी जब बीडीओ कुमार दिवेश द्विवेदी को मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम व बुद्धिजीवी ग्रामीणों के साथ बीडीओ कार्यालय में बैठक की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में राशन डीलर के सहयोग से ग्रामीणों को फ्लेरिया रोग से संबंधित जागरूक कर रक्त जांच के लिए आगे आने को कहा गया।वही सभी जागरूक ग्रामीणों ने रक्त जांच शिविर में आगे कर अपना रक्त जांच करवाया।मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के टीम के अलावे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago