तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का समापन किया गया।

जागता झारखण्ड संवाददाता।
अमडा़पाडा – प्रखंड क्षेत्र के आलूबेडा़ गांव के एतिहासिक फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का समापन गुरुवार को किया गया। जिसमें सोलह टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें पाकुड़,रांची, दुमका, जमशेदपुर की टीम शामिल हुई।इसी तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का फाइनल मुकाबला गुरुवार को आरएमसी मुर्मू स्टार बनाम स्पाटन क्लब के बीच खेला गया। जिसमें आरएमसी मुर्मु स्टार टीम ने स्पाटन क्लब को हरा कर विजेता टीम घोषित हुआ। वहीं प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर सेमीफाइनल में पहुँच कर तीसरा स्थान मुर्मू एफसी फुटबॉल टीम एवं चौथे स्थान पर सार्जम बगान सिजवा फुटबॉल टीम को डेढ़ डेढ़ लाख रुपया पुरष्कृत देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम को प्रथम पुरष्कार चार लाख एवं द्वितीय पुरष्कार तीन लाख रुपए से पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द सीरीज में फुटबॉल खिलाड़ी मनोहर, बेस्ट गोलकीपर देवदास, मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट स्कोर में नाइजेरिया देश के खिलाड़ी एंड्री को दिया गया। वहीं प्रतियोगिता में बालिका के चार टीम शामिल हुए। बालिका में फाइनल मैच एफसी रांची बनाम एफसी जमशेदपुर के बीच खेला गया। जिसमें एफसी रांची ने प्रथम एवं एफसी जमशेदपुर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका टीम में विजेता टीम को तीस हजार एवं उपविजेता टीम को बीस हजार रुपए उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित प्रमुख जूही प्रिया मरांडी, मुखिया सरिता मरांडी के द्वारा विजेता, उपप्रमुख शिवलाल देहरी, अध्यक्ष राजू मुर्मु, बीजीआर एवं डीबीएल के अधिकारियों के द्वारा विजेता, उपविजेता सहित अन्य टीम को पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में दर्शकों के मनोरंजन के लिए आदिवासी एवं पश्चिम बंगाल से आए हुए डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो दर्शकों को काफी पसंद आया। मौके पर रंजन मरांडी, प्रधान मुर्मू, नाजिर सोरेन, हिमांशु मुर्मू, कोनेलुस हेम्ब्रम, महेंद्र मरांडी, जॉन हांसदा, बबलू मुर्मू, रमेश मुर्मू, सुरेश टुडू, सोनाराम सोरेन, बोनेश्वर टुडू, सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

22 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

23 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

23 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

23 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

23 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

23 hours ago