कबड्डी संघ के महा संरक्षक बने अम्लान कुसुम सिन्हा, जवाहर सिंह बने अध्यक्ष

:–कमिटि में नए चेहरों को किया गया शामिल

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़। जिला कबड्डी संघ को भंग करते हुए गुरुवार को नई कमिटि की घोषणा की गई। सूचना भवन में आयोजित पाकुड़ जिला कबड्डी संघ की वार्षिक आम बैठक की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक हैदर हुसैन एवं साहेबगंज कबड्डी संघ के सचिव सह पर्यवेक्षक मनोज कुमार एवं चुनाव अधिकारी अजय कुमार यादव मौजूद थे। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत पाकुड़ जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष व सचिव ने बारी बारी से माला एवं पट्टा पहनाकर किया।इसके पश्चात चुनाव अधिकारी ने नई कमिटि की घोषणा की। नई कमिटि में महासंरक्षक अम्लान कुसुम सिन्हा, संरक्षक लुत्फ़ल हक एवं अजहर इस्लाम, अध्यक्ष जवाहर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सेवा ब्रिट दत्ता, विक्रम कुमार शर्मा, महबूब आलम, सचिव अमरीना प्रवीण, संयुक्त सचिव संजय कुमार भगत, शर्मिष्ठा गुप्ता, प्राण प्रिय भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष विवेकानंद मंडल, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार नागालिया एवं मकसूद आलम को जगह मिली। वहीं तकनीकी पदाधिकारी के रूप में शिवधन मुर्मू, स्नेहा पटेल, आलमगीर आलम, नितीश राउत, जय यादव, रिमी राउत, श्रीकांत घोष, कृष्ण रजक, कार्तिक कुमार मंडल, अनुराग गोस्वामी, प्रीति कुमारी, मरियम मुर्मू, रसीधन यादव को शामिल किया गया।इधर संघ को मजबूती प्रदान करने और आगे बढ़ाने के लिए जिला कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। जिसमें प्रवीण कुमार सिंह, निरंजन कुमार मिश्रा, प्रकाश कुमार सिंह, रामप्रसाद सिन्हा, दीपक कुमार साह, शर्मिला रजक, जयप्रकाश आजाद, प्रवीण कुमार, अजीत शर्मा, संदीप कुमार मंडल, तारक साह एवं अजय कुमार यादव शामिल है। पर्यवेक्षक हैदर हुसैन ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि पाकुड़ जिला कबड्डी संघ की पूर्व कमिटि को भंग करते हुए वर्ष 2023-27 के लिए नई कमिटि के नामों की घोषणा कर दी गई है। नई कमिटि में नए चेहरे को शामिल किया गया है। उम्मीद है नई कमिटि पाकुड़ जिले के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। नई कमिटि सिर्फ पाकुड़ ही नहीं, राज्य से लेकर राष्ट्र स्तर तक जिले का नाम रौशन करेंगे। इधर जवाहर कुमार सिंह को एक बार पुनः पाकुड़ जिला कबड्डी संघ का अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार प्रकट किया है। कहा कि पाकुड़ जिले का नाम अधिक से अधिक रौशन हो, इसके लिए खिलाड़ियों के अंदर एक नई ऊर्जा प्रदान किया जाएगा। कुछ नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई। उम्मीद है नए लोगों के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को ऊर्जा मिलेगी।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

4 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

6 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

6 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

9 hours ago