ओरियंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

संजय साह जागता झारखंड संवाददाता
पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ निर्मल कुमार भारती के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सभागार में ओरियंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में लीगल एट डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल ने पीएलवी के कार्य की समीक्षा की। पीएलवी को कार्यालय द्वारा दी गई जिम्मेवारी को लेकर कहा की 100 दिवसीय विशेष जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता को फैलाने और योग्य व्यक्ति को लाभ दिलाने हेतु उनसे आवेदन लेने को कहा गया अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जागरूक करने और उनको लाभ दिलाने समेत कई बिंदु पर चर्चा की गई। साथ ही नालसा स्कीम और ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा विधिक सहायता के बारे में कई बिंदु पर विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही बाल विवाह, बाल मजदूरी, पॉक्सो अधिनियम, महिला सशक्तिकरण समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी पीएलवी को दी गई ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पीएलवी को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इस कार्यक्रम के उद्देश पर भी चर्चा की गई। मौके पर सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अजफर हुसैन विश्वास, पीएलवी कमला राय गांगुली, सायेम अली, पिंकी मंडल, चंद्रशेखर घोष, खुदू राजवंशी, याकूब अली, सीमा साहा, प्रियंका झा, उत्पल मंडल, मोकमाउल शेख, नीरज कुमार राउत समेत अन्य मौजूद रहे।

Recent Posts

नावाडीह व मेराल पंचायत भवन में विशेष शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड बिनोद कुमार चतरा जिला ब्यूरो पत्थलगड़ा/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत भवन… Read More

15 mins ago

चतरा स्वास्थ्य विभाग के एक तरफा कार्रवाई घिरा विवादों में, आरबी हॉस्पिटल आया सुर्खियां में

चतरा में कई हॉस्पिटल नियम विरूद्ध संचालित, स्वास्थ्य विभाग की खानापूर्ति व कार्रवाई का आरोप… Read More

19 mins ago

4 ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर जागरूक हेतु किया गया रवाना

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More

37 mins ago

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

56 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

2 hours ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

3 hours ago