सिद्धू कान्हु जयंती पर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण

संजय कुमार साह जागता झारखंड पाकुड़।

पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के कार्यकर्ताओं द्वारा सिदो कान्हो जयंती दिवस के अवसर पर सिदो कान्हो पार्क स्थित हुल क्रांति के महानायक सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संगोष्ठी कर उनकी 199 वीं जयंती को पूरी सादगी से मनाया गया। नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा ने बताया कि अंग्रेजों एवं महाजनों के अत्याचार से आजाद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को संथाल परगना की माटी के सपूत की जयंती मनाई जाती है एवं उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया जाता है। जिला संयोजक बम भोला उपाध्याय ने बताया कि 1855 में सिदो कान्हो ने संथाल से आजादी का बिगुल फूंका था। तोपों व गोलियों के सामने तीर धनुष से ही सिदो कान्हो, चांद-भैरव एवं फूलों-झानो ने अंग्रेजों को पानी पिला दिया था। इतिहास के पन्नों को पलटा तो आजादी के लिए पहला संघर्ष अथवा विद्रोह का जिक्र 1857 से मिलता है। लेकिन इससे 2 वर्ष पूर्व ही 1855 में झारखंड में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ दी थी। सिदो कान्हो के नेतृत्व में 30000 से ज्यादा संथाल परगना के लोगों ने करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो का नारा देकर अंग्रेजी सरकार के विरोध में हुल विद्रोह क्रांति की शुरुआत की थी माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर सह मंत्री सोनू कुमार, सुमित सेन, सनी कुमार, विशाल कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पांडे काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago