मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल बाजार समिति मैदान का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़ : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 25 नवंबर 2023 को बाजार समिति मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दन ने संयुक्त रूप से लिया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बारीकी से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल की तैयारियों में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। इस पर खास ध्यान रखा जाय। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित लगने वाली स्टॉल को ससमय लगवाने का निर्देश दिया, सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम के साथ- साथ कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था, पेयजल आदि की पूर्ण इंतजाम किया जाय। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के विश्राम आदि की व्यवस्था हेतु पाकुड़ परिसदन का भी निरीक्षण कर जिला नजारत उप समाहर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शहिद अख्तर, पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन, अनुमण्डल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, नगर परिषद, प्रशासक राजकमल मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago