सहायक समाहर्ता-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, हिरणपुर ने सीएचसी हिरणपुर एवं कल्याण गुरूकुल का किया औचक निरीक्षण

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़ : बुधवार को सहायक समाहर्ता-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी, हिरणपुर डॉ के०के० कनवाड़िया ने हिरणपुर सीएचसी हिरणपुर एवं कल्याण गुरूकुल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी में साफ-सफाई की कमी पाई गई जिसपर सहायक समाहर्ता ने नाराजगी जताई और कर्मियों को कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी दी। सीएचसी में दवा की कमियों, आपरेशन थियेटर, वार्ड इत्यादि के बारे जानकारी ली तथा डा० मनोज कुमार से जरूरत सामानों की आपूर्ति के लिए मांगपत्र तैयार करने का निर्देश दिया। सीएचसी में कमरा बनवाने तथा भवन का जीर्णोद्धार का मांगपत्र भी मांगी गई। चिकित्सा कर्मियों ने सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया से पुराने अवस्था में पड़े क्वार्टर के स्थान पर अस्पताल के लिए कमरा का निर्माण कराने की मांग की ताकि मरीजों का ससमय सही तरीके से ईलाज हो सकें।
इसके अलावा सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया ने कल्याण गुरूकुल का निरीक्षण कर, आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

2 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

4 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago