*संजय साह जागता झारखंड संवाददाता
पाकुड़ | झालसा रांची के निर्देशानुसार आज गुरुवार को पाकुड़ प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के सदस्य रीतू पांडे ने कहा इस कार्यकम के माध्यम से लोगो को विधिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत न केवल कमजोर व्यक्तियों को विधिक सेवा उपलब्ध कराया जाना शामिल है, बल्कि भारत के सुदूर एवं ग्रामीण अंचलों में कैम्प लगाकर आम जनता को विभिन्न विधिक प्राविधानों से अवगत कराते हुऐ उन्हें विधिक रूप से साक्षर बनाना है। बैंक ऋण, बिजली संबधित समस्या समेत अन्य कई कानूनी से संबंधित समस्या की सुलह समझौता कर आपसी सहमति से दो पक्षों के बीच वाद का निष्पादन कर न्याय दिलाना है। डालसा द्वारा कई कनूनी लाभ समेत निः शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर वादों का निष्पादन किया जाना समेत कानूनी जानकारी दी गई। पिंकी मंडल ने सरकारी योजनाओं एवम् डालसा से मिलने वाली निः शुल्क सुविधाओं से ग्रामीणों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी से अवगत कराया। उप मुखिया नाजमी आलम ने बताया कि गांव से संबंधित समस्या जैसे शौचालय, तालाब पीसीसी सड़क,पक्की नाली आदि कार्य योजनाओं के माध्यम से कार्य प्रगति पर है। साथ ही मेडिकल टीम ने रुबेला वायरस के प्रभाव उनसे बचने का सुझाव देते हुए टीका लेने की अपील कर जागरूक की गई। मौके पर पीएलवी पिंकी मंडल, एजारुल शेख, नीरज कुमार राउत समेत पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।
मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More
जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More
जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More
जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर बालको गांव… Read More
जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More