किशोरी टीम के बीच हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, बीडीओ ने किया उद्घाटन

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।
अमडा़पाडा़-झारखंड विकास परिषद द्वारा जीएफएफ के सहयोग से एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पाडेरकोला गांव के फुटबॉल मैदान में किया गया। वहीं फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 20 गांव के 8 किशोरी टीम ने भाग लिया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा को कम करना एवं समाज में आसमानता से समानता को अवसर देना हैं।इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की संस्था का यह प्रयास सराहनीय है जो किशोरियों को आगे बढ़ने का मौका प्रदान करती है, साथ ही उन्होंने कहा संस्था को प्रखंड स्तर पर एक टीम तैयार करना चाहिए जिसे प्रखंड द्वारा जिला एवं राज्य स्तर में खेलने हेतु भेजा जा सकें। वहीं संस्था सचिव सुभासिनी सोरेन ने कहा संस्था समाज में लगातार लैंगिक समानता कायम रखने के लिए प्रयास कर रही है इस दिशा में बहुत सारे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस श्रृंखला में यह फुटबॉल टूर्नामेंट भी है. परियोजना समन्वयक जशीनता मिंज ने कहा किशोरियों को समान अधिकार दिलाने के लिए और इन्हें अवसर प्रदान करने की दिशा में हम लोग लगातार संघर्षशील है. इस फुटबाल टूर्नामेंट में कालाजोर , पाडरकोला, कमरडिहा, अंबाजोड़ा, जीतको , सालपतरा, जगजीतपुर एवं चीलगोजोरी सहित आदि गांव के किशोरियों ने भाग लिया।इस फुटबाल टूर्नामेंट में आमड़ापाड़ा प्रखंड के 25 गांव के 500 किशोरियों ने भाग लिया.इस अवसर पर संस्था के फूलमानी सोरेन, मिनी सोरेन,मार्टिना हेंब्रम, सोनी मुर्मू, विनीता मुर्मू ने आयोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई.

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago