पुलिस केंद्र में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वी जयंती के शुभ अवसर पर समारोह का हुआ आयोजन, वरीय पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रीतम कुमार जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़। शहर के पुलिस लाइन में संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर परसमारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, डीएसपी बैजनाथ राम शहीद पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी ने बारी बारी से बाबा साहब अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माला अर्पण कर बाबा साहब को नमन किया। वही समारोह में अपने संबोधन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने देश के संविधान को लिख कर इतिहास रचा है हम सब को उनके मार्गदर्शन पर चलकर देश को पूरे विश्व में आगे बढ़ाते हुए एकता और भाईचारा का प्रतीक बनना है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में हम सभी को मिलजुल कर देश के संविधान को मानते हुए एक बेहतर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। हम लोग हर वर्ष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद करते हैं और उनकी राह पर चलकर बेहतर समाज का निर्माण हो सके इसके लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

7 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

8 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

16 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

16 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

16 hours ago