झामुमो ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाया

जागता झारखंड संवाददाता।

महेशपुर। प्रखंड के अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने बारी बारी से मल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित कर जयंती मनाई । वही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने बताया की बाबा साहेब ने कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया। इस साल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई । संविधान के निर्माता, दलितों के मसीहा और मानवाधिकार आंदोलन के प्रकांड विद्वता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर की जयंती पर उनके जनकल्याण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया जाता है। बाबा साहेब निचले तबके से तालुक रखते थे। बचपन से ही समाजिक भेदभाव का शिकार हुए। यही वजह थी कि समाज सुधारक बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया। महिलाओं को सशक्त बनाया। इस मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कमजोर और पिछड़ा वर्ग को समान अधिकार दिलाने, जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध कर समाज में सुधार लाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यही वजह है कि बाबा साहेब की जयंती को भारत में जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने, समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध कर समाज में सुधार लाने का काम किया है।
मौके पर कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,पप्पू अंसारी,नजरूल शेख,कालिदास सोरेन ,हसीबुल शेख,नसीम अहमद,रोसेन,ईमानवेल समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

5 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

5 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

6 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

14 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

14 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

14 hours ago