व्यवाहार न्यायालय पाकुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

संजय साह जागता झारखंड संवाददाता

पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवाहार न्यायालय पाकुड़ में की गई।
उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार शुक्ला, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो मोहिउद्दीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने अपने वाद को मध्यस्थता के माध्यम से सुलह समझोता कर अपने और न्यायालय के समय बचाए राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद को निपटारा कर समय, खर्च और परेशानी से छुटकारा मिलता है।कोई भी मामला अगर कोर्ट पहुंचती हैं तो लोगों को कई तरह से खर्च और परेशानी बढ़ने लगती हैं । ऐसे में मामले को न्यायालय तक न पहुंचे इसके लिए गांवों में ही निपटारा करना बेहतर है। अक्सर दो पक्षों को मतभेद करा कर तीसरे फायदा उठाना चाहता है ऐसे में सतर्क रहें झूठे गवाही देने से बचे ताकि निर्दोष को सजा न हो समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले को निष्पादन करने को कहा इस मंच का फैसले के विरुद्ध कही अपील नहीं होती जो वाद हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में दस बीस साल तक रहती हैं राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुछ दिनों में ही समाप्त हो जाती हैं
मौके पर प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, मुख्य न्यायाधीश शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायाधीश विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कमल प्रकाश सभी मीडिएटर अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता सभी संबंधित बैंक के अधिकारी समेत कई विभाग के अधिकारी पीएलवी, कोर्ट कर्मी उपस्थित रहे।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

4 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

6 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

9 hours ago