महिला दारोगा व महिला पुलिस के डर से रुट बदलने को मजबूर हैं ट्रिपल लोडिंग बाईक सवार, कट रहा चालान

संजय साह जागता झारखंड संवाददाता

यातायात नियमों का करें पालन, बाईक सवार न करें ट्रिपल लोडिंग – नीतू कुमारी, एस आई, ट्रैफिक

बाईक चालकों को कर रहे हैं जागरुक – सुमन राज, महिला पुलिस

यातायात पुलिस की सक्रियता से अब नहीं रहता जाम – दिग्विजय पाल

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। यातायात पुलिस की सख्ती और चौक चौराहे पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के कारण मनचले युवकों का मनोबल टूट रहा है। कारण है यातायात पुलिस द्वारा ट्रिपल लोडिंग कर रहे बाइक चालकों के नाम चालान काट कर आर्थिक दंड राशि की वसूली। जिला मुख्यालय के बेंजामिन चौक पर प्रति नियुक्त महिला दरोगा नीतू कुमारी एवं महिला पुलिस सुमन राज द्वारा ट्रिपल लोडिंग और बगैर हेलमेट चलने वाले से चालान काट कर एक तरफ़ सरकार के राजस्व में वृद्धि कर रही हैं तो दूसरी तरफ़ दोषी बाईक चालकों को आर्थिक दंड देते हुए हिदायत दी जा रही है। महिला पुलिस सुमन राज ने कहा हमलोग बाईक सवार चालकों को यायायत नियमों का पालन करते हुए हमेशा बाएं की तरफ से चलने की नसीहत भी दे रहे हैं। मौक़े पर महिला दारोगा नीतू कुमारी ने कहा अब, अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया है। धीरे धीरे लोग जागरूक भी हो रहे हैं। आगे उन्होंने कहा ट्रिपल लोडिंग बाईक सवार से एक हज़ार रुपए और हेलमेट नहीं पहनने पर पांच सौ रुपए का चालान काट कर राशि की वसूली की जा रही है। स्थानीय पाल रेस्ट हाउस के प्रोपराइटर दिग्विजय पाल ने मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कहा जब से शहर में यातायात थाना की स्थापना हुई है तब से बेंजामिन चौक पर ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों के कारण अनावश्यक रूप से जाम भी नहीं लगता है। उन्होंने ज़िला वासियों से अपील किया कि भूलकर भी ट्रिपल लोडिंग कर बाईक नही चलावें वरना चालान के द्वारा आर्थिक दंड देने को रहें तैयार। आम यात्री एवं वाहन चालक यातायात पुलिस की सक्रियता को देख काफी खुश हैं।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

21 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

21 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

21 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago