जागता झारखण्ड संवाददाता।
अमड़ापाड़ा-स्व प्रह्लाद रजक की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में रविवार को उनके आवास पर रजक परिवार ने श्रद्धांजलि सह संस्मरण सभा का आयोजन किया। सभा में समाज के तमाम गणमान्य शामिल हुए। सबों ने उनकी तश्वीर पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया।उल्लेखनीय है कि स्व रजक एक कर्मठ, समर्पित, ईमानदार व प्रखर व्यक्तित्व वाले प्रशासनिक अधिकारी रहे। वो जहां भी रहे उनके साहशिक और निष्पक्ष कार्यशैली की चर्चा रही। श्रद्धांजलि सभा के दौरान अपने दो शब्द के संबोधन में स्थानीय नागरिकों ने बारी- बारी से उनके असाधारण प्रतिभा पर प्रकाश डाला। कहा : वो निडर थे। अपने फैसले पर अडिग रहते थे।समाज को हर परेशानी से उबारते थे। आमोखास सबों की सुनते थे। वो अनुकरणीय थे। अवकास प्राप्ति के बाद भी प्रशासन में उनकी हनक थी। उनका न रहना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। इस दौरान पूजा व भजन का आयोजन भी किया गया। सभा में वयोवृद्ध महेंद्र भगत, बासू मंडल, मो इशाक , नरेशकान्त साह, रामदेव भगत, नारायण भगत, रामजी भगत, अवकासप्राप्त शिक्षक व शिक्षिका मंगल मूर्मू एवं फूलकुमारी देवी, विजय भगत, संजय भगत, मंटू भगत, संजय रजक ,सरोज मंडल, कुंदन भगत, मो लियाकत अली, किंकर लाडला , संतोष रजक, आदि सैकड़ों ग्रामीण महिला – पुरुष मौजूद थे।
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More
जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More
जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More
नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More