जानकारी के अभाव में बेरोजगारों को नहीं मिल पा रहा है रोजगार

यासिर अराफ़ात जागता झारखंड ब्यूरो चीफ पाकुड़

पाकुड़: जिला में रोजगार को लेकर अक्सर कई बार खबरें प्रकाशित हुई है, हालांकि यहां पर पत्थर उद्योग बीड़ी उद्योग तथा कोयला भरपूर परिमाण में होने पर भी यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। हालांकि कुछ रोजगार के स्रोत हैं इसके बारे में यहां के बेरोजगार युवकों को जानकारी नहीं है, या फिर अगर जानकारी है तो उसकी प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। आज कुछ रोजगार के स्रोत के बारे में आपको जानकारी देने का प्रयास करेंगे,हो सकता है कि आपको इससे लाभ मिले। अगर आप किसान हैं और गाय पालना चाहते हैं, ऐसी गाय जो रोजाना 8 से 10 लीटर दूध दे, जिससे आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। यह सुविधा हमारे पाकुड़ जिला पशुपालन विभाग से आपको मिल जाएगी। उसकी कुछ प्रक्रिया होती है, जिसके तहत आपको शुरुआत में 5 से 10 गाय की राशि मिलेगी, फिर आपको गाय को रखने के लिए गाय का शेड भी निर्माण करके मिल जाएगा, जहां पर पानी के लिए बोरिंग का भी प्रबंध सरकार की तरफ से ही किया जाता है। साथ ही आपको दूध की मशीन भी मिलती है। इस व्यवसाय में सबसे अच्छी बात यह होती है कि जो गाय आप खरीदते हैं उन गायों की इंश्योरेंस की जाती है। और सबसे लाभदायक जो बात है वह यह है कि आपको गौशाला खोलने पर 50% की सब्सिडी भी दी जाती है। इस व्यवसाय में तकरीबन आप 30000 के करीब महीना में कमा सकते हैं। अगर आप कोई व्यवसाय से जुड़े हुए हैं आपकी दुकान है या फिर कोई आप दूसरा व्यवसाय करते हैं तो उसके लिए केंद्र सरकार की एक और योजना के बारे में हम आपको बताएंगे,जानने के लिए पढ़िए हमारा अगला अंक कल के पेज में।

Recent Posts

4 ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर जागरूक हेतु किया गया रवाना

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More

18 mins ago

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

36 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

1 hour ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

2 hours ago

सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में कौशल विकास संस्थानों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रगति का जायजा लिया गया

कोलेबिरा : श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी पुनीत मिंज और यूएनडीपी जिला प्रोजेक्ट अस्सिटेंट… Read More

11 hours ago

चतरा एसपी बिकास कुमार पाण्डे ने पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन में शामिल हुए

जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More

15 hours ago