सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता
अमडा़पाडा़-प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर पंचायत अंतर्गत पालमांडो संथाली टोला गांव के ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को गुड फ्राइडे के शुभ अवसर पर जूनियर सपोर्टिंग क्लब पालमांडो द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया।जिसमें सोलह टीमों ने हिस्सा लिया।जिसका शुभारंभ पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र हेंब्रम ग्रामीण सुखीलाल मड़ैया एवं हेरोशिल मड़ैया ने फुटबॉल किक मारकर एवं खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। वहीं पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र हेंब्रम ने खिलाड़ियों से कहा कि फुटबॉल खेलने से शरीर रोग मुक्त होते हैं,और शरीर का फिटनेस ठीक रहने से होम गार्ड,पुलिस,आर्मी जैसे नौकरी में भी जा सकते है।वहीं कमीटी के अध्यक्ष जेठा मुर्मू,सचिव नाजिर हेंब्रम, कोषाध्यक्ष सुरैश किस्कू ने बताया कि खेल का प्रवेश शुल्क 700 रुपया फर्स्ट प्राइज 4000 रुपया रखा गया है।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More
जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More
जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More
हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More