स्वयं सेवी संस्था आशा एवं लोक कल्याण सेवा केंद्र के सहयोग से किशोरी शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

जागता झारखण्ड संवाददाता।
पाकुड़िया (पाकुड़) प्रखंड के खजुरडांगाल ग्राम स्थित फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को स्वयं सेवी संस्था आशा एवं लोक कल्याण सेवा केंद्र के सहयोग से किशोरी शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच सागबेरिया और सलगापारा टीम के बीच खेला गया, जिसमें सागबेरिया टीम 3-2 गोल से जीत दर्ज की । कार्यक्रम को संचालन कर रहे संस्था के राजीव रंजन ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्देश्य बाल विवाह का उन्मूलन करना एवं किशोरियों को खेल के प्रति उत्साहवर्धन करना है । किशोरियां फुटबॉल के माध्यम से समाज एवं परिवार में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।किशोरियां घर से बाहर निकल कर खेल के महत्व को समझने लगी।संस्था के हेड ने खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें टीम वर्क से सीखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जीत और हार दोनों ही हमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। फुटबॉल टूर्नामेंट में खजूरदगाल,वासेटकुंडी एवं देवी नगर पंचायत के 20 टीमों ने भाग लिया जिसमें फाइनल सागबेरिया और सलगापारा के बीच खेला गया जिसमें सागबेरिया टीम बिजयी घोषित की गई । विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनेक युवा कार्यकर्ताओं और संस्था कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago