यासिर आराफ़ात जागता झारखण्ड ब्यूरो पाकुड़
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनावी तारीख का एलान कर दिया गया और इसी चुनावी प्रोटोकॉल की गरिमा को बनाये रखने में चुनावी गाइडलाइन के मुताबिक सभी अवयवों को सुनिश्चित करने की दिशा में स्वीप कोषांग के द्वारा भी दैनिक कोई न कोई कार्यक्रम बखुबी करते हुए देखाई दे रहा है। बीते गुरुवार को भी स्वीप कोषांग के टीम द्वारा डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस पाकुड़ के सभी टीचिंग, नन टीचिंग स्टॉफ के साथ जागरूकता कार्यक्रम चला गया। इस दौरान जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार ने मीडिया को बताया कि स्वीप कोषांग के मद्देनजर विद्यालय के टीचिंग, नन टीचिंग स्टॉफ के साथ इस दिशा में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें चुनाव के निमित्त प्रशिक्षणात्मक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित विभिन्न ऐप्स के बारे में जानकारी साझा किया गया। साथ ही फॉर्म 6, 7 व 8 के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा करने सहित केवाईसी आदि सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम को जयन्त मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। मौके पर एसएमपीओ पवन कुमार, प्रभारी उ० वि० उज्वल कुमार ओझा, प्रीतम कुमार व विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।
जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More
जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More
करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में शुक्रवार को… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More