अज्ञात चोर ने डुमरचीर विद्यालय से तीन कंप्यूटर लेकर हुए फरार

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता
अमडा़पाडा़-प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर गांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय का ताला तोड़ कर कंप्यूटर चोरी कर लेने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर विद्यालय के आईसीटी लैब रूम के दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर तीन कम्प्यूटर सेट की चोरी कर फरार हो गए।उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरालाल कोल ने बताया कि बीते 21 मई को गर्मी की छुट्टी में विद्यालय को बंद किया गया था।वहीं मंगलवार को प्रधानाध्यापक हीरालाल कोल ने विद्यालय को देखरेख में पहुंचे,तो उन्होंने देखा कि विद्यालय के आईसीटी लैब रूम का ताला टूटा हुआ है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक हीरालाल कोल ने कहा कि जबसे विद्यालय में गर्मी छुट्टी हुआ है।तबसे एक दों दिन बाद करके हम रोज स्कूल देखरेख करने आते हैं। बीते गुरुवार को भी हमने विद्यालय देखरेख करने पहुंचे थे। लेकिन रूम का ताला नहीं टुटा था। यह ताला कब टुटा है यह मालूम नहीं
आईसीटी लैब रूम में टोटल 11 कंप्यूटर था। जिसमें से 3 कंप्यूटर को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। घटना की सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय थाना को दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

Recent Posts

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

13 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

51 mins ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

2 hours ago

सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में कौशल विकास संस्थानों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रगति का जायजा लिया गया

कोलेबिरा : श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी पुनीत मिंज और यूएनडीपी जिला प्रोजेक्ट अस्सिटेंट… Read More

10 hours ago

चतरा एसपी बिकास कुमार पाण्डे ने पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन में शामिल हुए

जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More

14 hours ago

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

22 hours ago