राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं तनवीर आलम, दृढ़ और मजबूत हुई है छवि

यासिर अराफ़ात जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़: राजनीति में अपना कद बढ़ाना इतना आसान नहीं होता इसके लिए जमीन पर उतरकर काम करना पड़ता है। लोगों के बीच रिश्ता बनाना पड़ता है। लोगों की समस्याओं को जानना पड़ता है,लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है उसे समझने की जरूरत होती है। क्षेत्र के विकास के लिए पहल करनी पड़ती है,फिर चाहे राजनेता चुनाव जीते या हारे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता उसका कद ऊंचा जरूर होता है। बात कर रहे हैं तनवीर आलम की जो पूर्व मंत्री आलमगीर आलम साहब के सुपुत्र है साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव हैं। हाल ही के दिनों में मंत्री आलमगीर आलम साहब को रांची में कैश जपती मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर जेल में भेजा हुआ है। विधानसभा चुनाव को लगभग 5 साल बीतने वाले हैं। इन पांच सालों में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम साहब के सुपुत्र तनवीर आलम ने पूरे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जो अपनी छवि बनाई है वह काबिले तारीफ है। पूरे क्षेत्र में शायद ही ऐसा कोई पंचायत हो जो पूरे साल में कम से कम 2 से 3 बार ना गए हो, कई पंचायत में तो इससे भी ज्यादा बार भ्रमण किए हुए हैं। तनवीर आलम अक्सर लोगों के बीच पहुंच जाते हैं,चाहे वह किसान हो आम मजदूर हो या फिर छोटे-मोटे व्यापारी हो सभी के बीच में जाकर वह अपना काम करते हैं। लोगों का दुख दर्द समझते हैं। पिछले 5 सालों में देखा गया है कि दोनों पिता और पुत्र पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के हर एक पंचायत में जाकर लोगों का हाल-चाल जाना है। लोग किन मुसीबतों का सामना कर रहे हैं उसको देखने का और समझने का प्रयास किया है।

राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं तनवीर आलम

पिछले लोकसभा चुनाव में जिस तरीके से राहुल गांधी ने पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर चुनाव लड़े है वह पूरा देश ने देखा। राहुल गांधी ने दो-दो बड़ी-बड़ी यात्राएं की। यात्राओं के दौरान कई लोगों के साथ उनका उठना बैठना हुआ। उन्होंने आम लोगों के साथ रिश्ता बनाने की कोशिश की फिर चाहे वह किसान हो मजदूर हो या छोटा व्यापारी हो सबके बीच में जाकर राहुल गांधी द्वारा यह संदेश दिया गया कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को लेकर चलने वाली पार्टी है। इसी का नतीजा है कि आज कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मजबूत हुई है। राहुल गांधी की पहली वाली छवि अब नहीं है। आज उनका कद पूरे देश में बढ़ा है। पिछले 5 सालों में तनवीर आलम को भी पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए देखा गया है। अपने क्षेत्र में तनवीर आलम हर एक मौके पर पहुंच जाते हैं। फिर चाहे वह बाढ़ की स्थिति में हो, आग लगी कीघटना में हो, या फिर कोई अन्य त्रासदी हो हर एक मौके पर आम लोगों के साथ खड़े होकर यह संदेश देना अच्छी तरह तनवीर आलम को आता है कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हर एक वर्ग को लेकर चलने की विचारधारा है। साथ ही कांग्रेस पार्टी आम लोगों की पार्टी है। निश्चय ही पिछले 5 सालों में तनवीर आलम ने अपनी छवि दृढ़ और मजबूत किया है।

Recent Posts

नावाडीह व मेराल पंचायत भवन में विशेष शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो पत्थलगड़ा/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत भवन… Read More

6 mins ago

चतरा स्वास्थ्य विभाग के एक तरफा कार्रवाई घिरा विवादों में, आरबी हॉस्पिटल आया सुर्खियां में

चतरा में कई हॉस्पिटल नियम विरूद्ध संचालित, स्वास्थ्य विभाग की खानापूर्ति व कार्रवाई का आरोप… Read More

10 mins ago

4 ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर जागरूक हेतु किया गया रवाना

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More

28 mins ago

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

47 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

1 hour ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

3 hours ago