सरकारी सिंचाई कूप के निर्माण में पैसा का हो रहा है बंदरबाट

संजय साह जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़।मनरेगा योजनाअंतर्गत सिंचाई के लिए बन रहा सिंचाई कूप में भारी गड़बड़ी करने की शिकायत मिली है।प्राप्त जानकारी अनुसार कूप का निर्माण योजना 2020–21 का है।पंचायत संग्रामपुर ग्राम कुला पहाड़ी के बगल में एक सिंचाई कूप जो निजामुद्दीन के जमीन पर बनाई जा रही है।यह अब तक पूरा नहीं किया गया है। जहां नियमनुसार कूप की गहराई होना चाहिए, वहां मात्र 3 फीट गहरा किया गया है।इस कार्य में शामिल मुखिया मुकेश माल पहाड़िया एवं पंचायत सचिव लखी चंद्र साह के मिली भगत से योजना का पैसा निकालकर भुगतान कर दिया गया है।यह कार्य तीन साल बीत गया, अबतक अपनी स्थिति पर आंसू बहा रहा है। इस गड़बड़ी को देखने वाला कोई नहीं है। सरकारी पैसा का इस निर्माण में लूट का छूट प्रतीत होता है।मिली जानकारी अनुसार 1,71,547 रुपए का निकासी की जा चुकी है।इसके अनुसार काम भी पूरा नहीं किया गया है।ग्रामीणों की बात माने तो इसकी अभिलंब जांच पड़ताल हों ताकि गलत करने वाले की सच्चाई आ सके। वही इसका सही लाभ आमजनों को मिल सकें।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

12 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

12 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

13 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

13 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

13 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

13 hours ago