हर्ष जोहार पाठ्यक्रम की बैठक हुयी आयोजित

अब सामान्य विषय के साथ साथ विद्यार्थियों को सामाजिक भावनात्मक विकाश के लिए भी शिक्षा प्रदान की जाएगी: रजनी देवी

यासिर अराफात ब्यूरो जागता झारखंड।

पाकुड़। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में हर्ष जोहार पाठ्यक्रम को लेकर एक बैठक की गई। इस कार्यक्रम में हर्ष जोहर पाठ्यक्रम के लिए करिकुलम से सम्बंधित पुस्तक का वितरण किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने इस पाठ्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। अब सामान्य विषय के साथ साथ विद्यार्थियों को सामाजिक भावनात्मक विकाश के लिए भी शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकाश होगा। उन्होंने कहा कि अभी के समय में बहुत सारे बच्चे अत्यधिक मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों के सकारात्मक सम्बन्ध, आत्मसम्मान, सहानुभूति, स्वजागरूकता, भावनात्मक दृढ़ता आदि कौशलों का विकाश किया जायेगा। इसलिए हर्ष जोहार करिकुलम को गहराई से अनुपालन करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यार्थिओं को अपने बच्चे जैसे ब्यवहार करने की मार्मिक अपील की। राज हाईस्कूल की शिक्षिका सिउली कुमारी घोष ने अपने स्कूल में चल रहे इस कार्यक्रम के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए कहा की उनके स्कूल के बच्चे इस कार्यक्रम में बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं, और इसका लाभ भी दिख रहा है।मौके पर जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, ब्लॉक शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं राज्य स्तर पर सहयोग करने वाली संस्था सम्पूर्णा कंसोर्टियम की ओर से पिरामल फाउंडेशन के अमित कुमार सिंह एवं क्वेस्ट एलायंस की सायरी दासगुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago