विश्व हिंदू परिषद की 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया

संजय साह जागता झारखंड संवाददता

पाकुड़-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर के योग भवन में विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस सह षष्ठीपूर्ति वर्ष कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीरेंद्र विमल, आरएसएस के जिला संघचालक श्रवण कुमार ,विहिप के विभाग मंत्री अशोक वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व अनुसांगिक संगठन के सदस्य मौजूद थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता वीरेंद्र विमल ने विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्षों की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए कहा कि विश्व की तमाम हिंदुओं को एकजुट करने के लिए विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन किया गया।विश्व हिंदू परिषद समाज से जात-पात और भेदभाव जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि भारत का इतिहास देखा जाए तो हमारे हमारे यहां वर्ण व्यवस्था थी ना की जाति व्यवस्था,जाति व्यवस्था एक साजिश के तहत हिंदू समाज को तोड़ने के लिए रचा गया कुचक्र है लेकिन हमें हिंदू समाज से जाति प्रथा को समाप्त करने की जरूरत है ।उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर आंदोलन के साथ-साथ कई आंदोलन कर चुकी है और अब संगठन सेवा का कार्य को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरा हिंदू समाज ईसायत की ओर बढ़ रहा है हम अपनी संस्कृति को भूल रहे हैं। हमें अपनी संस्कृति को याद रखने की जरूरत है आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की जरूरत है इसके साथ-साथ हिंदू को संगठित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक घंटा समय निकालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम मतांतरित हुए अपने समाज के लोगों को पुनः अपने धर्म में वापसी कर रहे हैं इसके साथ-साथ गौ रक्षा, मठ मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होने की जरूरत है एकजुटता से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। हमें अपने राष्ट्र की सुरक्षा की साथ-साथ अपने मान बिंदुओं की रक्षा को तत्पर रहने की जरूरत है। वही मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार को रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अशोक वर्मा, विभाग संगठन मंत्री जगदीश , जिला संगठन मंत्री मधुसूदन , जिला मंत्री अरविंद घोष, सेवा विभाग के विभाग प्रमुख विजय जायसवाल, बजरंग दल के विभाग संयोजक संदीप मंडल, बजरंग दल जिला संयोजक प्रतीक तिवारी कोषाध्यक्ष राम यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

6 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago