प्रो.स्टीफन मरांडी की पत्नी प्रो.सुहासिनी बेसरा के निधन के 40 वें दिन में पवित्र मिस्सा सह सद्धाजंलि सभा का आयोजन



जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी प्रो सुहासिनी बेसरा के निधन के 40वें दिन सोमवार को पाकुड़िया स्थित खैराकांदर गांव में पवित्र मिस्सा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पहले प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा के दौरान दुमका सांसद नलिन सोरेन, राजमहल सासंद विजय हांसदा, डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल, एसपी प्रभात कुमार,लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी, सारठ के पूर्व विधायक चुन्ना सिंह,पूर्व  मंत्री डा लुईस मरांडी, बीडीओ साइमन मरांडी, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह,झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव,सचिव सुलेमान बास्की,जिला संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम, उपाध्यक्ष हाजी समद, सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने स्व प्रो सुहासिनी बेसरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दिया । श्रद्धांजली सभा के उपरांत भोज का भी आयोजन हुआ जिसमें हजारों गणमान्य लोग शामिल हुए। विदित हो कि गत 31 जुलाई को प्रो सुहासिनी बेसरा का निधन दुर्गापुर मिशन अस्पताल में हुआ था। प्रो. सुहाषिनी बेसरा एक प्रखर विद्वान  सामाजिक  महिला थी । वह  सुंदरवती महिला कॉलेज भागलपुर, महिला कॉलेज लोहरदगा एवं  राँची कॉलेज रांची  में ज्यूलोजी विषय  का प्रोफेसर   थी । उनकी  सेवानिवृत्त राँची कॉलेज रांची से हुई थी । सेवानिवृति के बाद उन्होंने इसी वर्ष 2024 में पाकुड़िया प्रखंड के खैराकांदर गांव में इंग्लिश मीडियम में डिवाइन प्रोविडेंस मिशन स्कूल की स्थापना की है जहां आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago