गांधी जयंती के अवसर पर डीसी -एसपी व जिले के वरीय पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण





जागता झारखंड ब्युरो पाकुड़।


पाकुड़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी  साईमन मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी  विकास कुमार त्रिवेदी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, प्रशासक,नगर परिषद श्री राजकमल मिश्रा, पाकुड़ एसडीपीओ  डीएन आजाद एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने गांधी चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक करते हुए साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। हमारे शहर व गाँव को स्वच्छ बनाने में आप सभी का योगदान आपेक्षित है। आगे उपायुक्त ने कहा कि बापू के द्वारा दिखाये गये मार्ग पर हमें चलने की आवश्यकता है। उनके अहिंसा, सद्भावना, सहअस्तित्व एवं आपसी सहयोग के विचार हमेशा हमारे लिए प्रासंगिक रहेंगे। वे आजीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलें। उनके इस सिद्धांत को पूरी दुनिया ने अपनाया है। यही वजह है कि उनके जन्मदिवस को पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके विचारों का पालन कर हीं हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। वे देश के लिए एक समृद्ध विरासत छोड़ गये हैं और हमें उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिये। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा सादा जीवन और उच्च विचार को जगह दी। भले हीं वे आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनके विचारों और आदर्शों का अनुकरण हम सब आज भी करने का प्रयास कर रहे हैं।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

3 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

4 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

12 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

12 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

12 hours ago