तीन साल से बंद पड़े प्रकृति विहार (पार्क)को सौंदर्यीकरण के बाद पुनःआम जनों व पर्यटकों के लिए खोल दिया गया

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।

अमडा़पाडा़। बीते तीन साल से बंद पड़े प्रकृति विहार (पार्क)को सौंदर्यीकरण के बाद शुक्रवार को पुनःआम जनों व पर्यटकों के लिए पार्क को खोल दिया गया। इस मौके पर बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव सीआई आभाष चंद्र शाह एसआई देवानंद प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रकृति विहार (पार्क) का पुनः उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीडीओ ने बताया कि बीते 3 साल से पार्क बंद पड़ा हुआ था जिसके बाद यहां लोगों का आना जाना बंद हो गया था।वही प्रशासनिक स्तर से शुक्रवार को पुनः इसको सजाने संवारने का जिम्मा उठाने का प्रयास किया गया। इसके बाद क्षेत्र में संचालित कोल कंपनी डब्ल्यूबीपीडीसीएल से संपर्क कर पार्क के सौंदर्यीकरण से संबंधित बातचीत की गई। जिसके बाद डब्ल्यू पीडीसीएल के द्वारा (पार्क)को गोद लेकर सजाने संवारने का कार्य किया गया।वहीं इसमें आकर्षक रंग बिरंगे फूल पौधे एवं बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। जिसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि अब फिर से पर्यटकों का पार्क में आना-जाना शुरू हो जाएगा।

Recent Posts

नावाडीह व मेराल पंचायत भवन में विशेष शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो पत्थलगड़ा/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत भवन… Read More

6 mins ago

चतरा स्वास्थ्य विभाग के एक तरफा कार्रवाई घिरा विवादों में, आरबी हॉस्पिटल आया सुर्खियां में

चतरा में कई हॉस्पिटल नियम विरूद्ध संचालित, स्वास्थ्य विभाग की खानापूर्ति व कार्रवाई का आरोप… Read More

10 mins ago

4 ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर जागरूक हेतु किया गया रवाना

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More

28 mins ago

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

47 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

1 hour ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

3 hours ago