शकील अंसारी जागता झारखंड संवाददाता।
हिरणपुर। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सेवईयां में लिपटी मोहब्बत की मिठास का त्यौहार ईद-उल-फितर शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।एक माह तक चलने वाला पर्व रमजान के बाद शुक्रवार को चांद दिखाई दिया । जिसके बाद शनिवार को ईद मनाया गया। हिरणपुर जामा मस्जिद कमेटी की तरफ से ईद की नमाज़ सुबह 7 बजे हिरणपुर ईद गाह में अदा की गई । सुबह से ही लोग नए कपड़े पहन कर नमाज अदा करने ईद गाह में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा किया। हिरणपुर जामा मस्जिद के इमाम दुआरा नमाज़ पढ़ाया गया। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारकबाद दी । छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियां रंग बिरंगी कपड़े पहनकर बाजारों की रौनक बढ़ा रहे थे। रोजा के बाद रोजेदारों के लिए अल्लाह ने इनाम में ईद दी है। इसलिए ईद का पर्व आपसी प्रेम,भाईचारा,इंसानियत व सुख शांति का पर्व है।
ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
ईद को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More
जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More
जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More
हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More