स्वतंत्रता संग्राम के नायक वीर कुंवर सिंह की मनाई गई विजयोत्सव

राजकुमार भगत जागता झारखंड संवाददाता

पाकुड़। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया। परिषद सदस्यों द्वारा नगर भवन स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
जिला संयोजक बमभोला उपाध्याय ने बाबू वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए राष्ट्रवाद की परिकल्पना एवं उसके निहितार्थ पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा स्वाभिमान के प्रतिमूर्ति के रूप में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। 80 वर्षों की आयु में उन्होंने जिस जोश एवं जज्बे के साथ अंग्रेजों से लड़ा उससे आज की युवा पीढ़ी को सीख लेकर मां भारती और समाज की सेवा में पूर्ण निष्ठा और पवित्रता से लगना चाहिए।श्री उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष पाकुड़ में माल्यार्पण एवं संगोष्ठी सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग इस जयंती कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबू वीर कुंवर सिंह जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
समारोह में मुख्य रूप से नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा, विभाग संयोजक अमित साहा,सह मंत्री राकी रविदास, महाविद्यालय अध्यक्ष आनंद भंडारी, महाविद्यालय मंत्री दुलाल चंद्र दास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पांडे,शिवांश श्रीवास्तव तथा अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

12 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

12 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

12 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

21 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

21 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

21 hours ago