नयाचितकाठ पंचायत भवन में पंचायती राज दिवस मनाया

24 अप्रैल 2023,। 3:40pm

ग्रामीणों ने कहा मुखिया अनिल कुमार साह के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में नयाचितकाठ पंचायत विकास की नई ऊंचाई छू रहा है

जागता झारखंड संवाददाता/अनिल कुमार

मोहनपुर : प्रखंड के नयाचितकाठ पंचायत सचिवालय सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता का संचालन कर रहे मुखिया अनिल कुमार साह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जानकारी व पिछले वित्तीय वर्ष के योजना के विवरण व वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए नई योजना पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पंचायत का विकास मेरा लक्ष्य है। वही पत्रकारों ने ग्रामीणों से बात की तो बताया कि मुखिया अनिल कुमार साह के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में नयाचितकाठ पंचायत विकास की नई ऊंचाई छू रहा है। सरकार की योजना हम जैसे ग्रामीणों के साथ पंचायत स्तर पर मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विनय कुमार ठाकुर, पंसस पप्पू राव, प्रखंड समन्वय अशोक टुडू मौजूद थे। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी विनय कुमार ठाकुर ने कैसे पंचायत को सशक्त बनाना, शतत् विकास का लक्ष्य प्राप्त करने सहित पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत को सशक्त करने के लिए ग्रामसभा को सशक्त करना होगा। ग्रामसभा पंचायती राज का मुख्य कार्य है। उन्होंने कहा कि नयाचितकाठ पंचायत सभी तरह के कार्यो में अव्वल है। यहां नियमित ग्रामसभा, जागरूकता अभियान तथा योजनाओं में पुरी तरह पारदार्शिता देखा जा रहा है। कहा अगर सभी पंचायतों में इस तरह का काम हो तो सचमुच गांधी के सपनों को साकार किया जा सकता है। इस दौरान पंचायत में अच्छे कार्य करने वाले सेविका, सहायिका, सहिया, जलसहिया व छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर उप मुखिया सीमा देवी, वार्ड सदस्य अशोक कुमार दास, उपेन्द्र यादव, राजेश यादव, भृगुनाथ शर्मा, पप्पू वर्मा, सुमित कुमार राव, पंचु रमानी, पंचायत सचिव लखीनारायण महतो, पंकज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago