व्यवसाई के बैंक खाते से ₹ 9 लाख की ठगी, पाकुड़ पुलिस कर रही है तफ्तीश

यासिर अराफात ब्यूरो जागता झारखंड।

पाकुड़। पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी के खाते से 9 लाख रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच हेतु गिरिडीह जिला के गांवा प्रखंड गई हुई थी। पुलिस के अनुसार नगर के व्यवसायी अनिल अग्रवाल की पत्नी के बैंक खाते में जो मोबाइल रजिस्ट्रेशन था,उपभोक्ता ने बाद में उस मोबाइल का प्रयोग बंद कर दिया परन्तु बैंक में वही मोबाइल नम्बर रजिस्ट्रेशन रह गया। लगभग 6 माह बाद वह मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को जारी कर दिया गया। ऐसे में बैंक से आने वाले सभी मैसेज और ओटीपी उसी मोबाइल नबंर जाने लगे और ठग ने पेट्रोल पंप आदि को एक एक लाख का टांसफर कर कुल 9 लाख रुपये की निकासी कर ली और खाते में कुल 30 हजार रुपया छोड़ दिया। बाद में जब व्यापारी ने अपने खाते की जांच की तो उसमें मोजुद राशि देखकर उनके होश उड़ गए और पुलिस के समक्ष इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गोपनीयता बरतते हुए मामले की छानबीन शुरू की और गिरिडीह के गांवा पहुचीं ।इस बाबत इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच करने के लिए गिरिडीह पहुँची थी। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

13 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

13 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

13 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

13 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

13 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

13 hours ago