ऑटो ई रिक्शा ऑनर्स चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन रेलवे मैदान पाकुड़ में किया गया

संजय साह जागता झारखंड संवादाता

पाकुड़:- पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स-चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन रेलवे मैदान पाकुड़ में किया गया। मौके पर संगठन के सचिव अनिकेत गोस्वामी कोषाध्यक्ष मोनी कुमार सिंह चंदन प्रसाद मोहम्मद शब्बीर हुसैन सादेकुल आलम लाल्टू भौमिक उपस्थित थे।कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता और भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में चालकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल दुनिया देश भर में मजदूर दिवस मनाया जाता है।मजदूरों के नाम समर्पित यह एक दिन 1 मई है,मजदूर दिवस को श्रमिक दिवस या मई डे के नाम से भी जाना जाता है।श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से यह दिन मनाते हैं,ताकि मजदूरों की स्थिति समाज में मजबूत हो सके। मजदूर किसी भी देश के विकास के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। हर कार्य क्षेत्र मजदूरों के परिश्रम पर निर्भर करता है।मजदूर किसी भी क्षेत्र विशेष को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करते हैं।वही अनिकेत गोस्वामी ने सभी ऑटो रिक्शा ऑनर्स व चालकों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी और साथ ही सभी को मजदूर दिवस पर संगठन को मजबूत करने और आपसी मेल मिलाप से रहने का प्रण दिलवाया।वहीं उन्होंने आने वाले वर्ष में मजदूर दिवस को और अच्छे से धूमधाम से मनाने की बात भी कही इस कार्यक्रम में पिंक टोटो की बहनें मरियम मरांडी,मनीषा टूडू,सुजीत सरकार,सुनील कर्मकार,मंटू गुप्ता पप्पू प्रसाद,श्री राम मंडल,भरत प्रसाद भगत,राहुल रजक,हेमंत साह,परदेसी रविदास,झकसु राय,किशोर मंडल,बलराम साहू,गौतम रविदास,सीताराम मिश्रा,विकेश प्रमाणिक,मोहम्मद शकील अंसारी,गौरी प्रकाश मंडल,रवि कुमार सिंह छोटू सेठ श्रवण मंडल सहित दर्जनों ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक मौजूद थे।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

8 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

8 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

8 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

8 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

8 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

8 hours ago