जिसमें पाकुड़ जिले के 03 विद्यालय शामिल हैं…
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित क्लास रूम डिजिटल बोर्ड, प्रैक्टिकल क्लास रूम, प्ले ग्राउंड, पार्किंग व्यवस्था से सुसज्जित उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है
यासिर अराफात ब्यूरो जागता झारखंड।
पाकुड़। झारखण्ड राज्य के सरकारी विद्यालयों को गुणवत्ता के मानक में उत्कृष्ट बनाने हेतु आदर्श विद्यालय योजना की परिकल्पना की गई है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य भर के 80 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) का लोकार्पण किया। जिसमें पाकुड़ जिले के 03 विद्यालय शामिल हैं। 1. राज प्लस टू उच्च, पाकुड़ 2.कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पाकुड़ 3.कन्या मध्य विद्यालय पाकुड़ हैं। इन स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम, डिजिटल बोर्ड, प्रैक्टिकल क्लास रूम, प्ले ग्राउंड, साइंस लैब, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित क्लास रूम डिजिटल बोर्ड, प्रैक्टिकल क्लास रूम, प्ले ग्राउंड, पार्किंग व्यवस्था से सुसज्जित उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जायेगा। जहां अंग्रेजी मीडियम के स्कूल की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा एवं वातावरण मिलेगा। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास के कार्य योजनाएं बनायी है। गांव मजबूत होगा, तो शहर और राज्य मजबूत होगा। इसलिए गांव को मजबूत करना बहुत जरूरी है।
उपायुक्त वरुण रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समयों में सभी विद्यालयों में सीबीएसई के माध्यम से शिक्षा दिया जाएगा। जो गरीब तबके के बच्चे हैं जो सीबीएसई के अंग्रेजी विद्यालयों में नहीं जा पा रहे थे। इन सभी विद्यालयों में आ सकेंगे। इन सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा, आईसीटी लैब की सुविधा बच्चों को दी जाएगी। साथ ही साथ जिला प्रशासन की कोशिश रहेगी कि जो भी गैप्स रह गये हैं उसे पूरा करें। उपायुक्त ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि सफलता सोचने से नहीं मिलता, सफलता मेहनत करने से मिलता है।इसके अलावा उपायुक्त वरुण रंजन ने उत्कृष्ट विद्यालय में तब्दील राज प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़ का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उपायुक्त ने स्मार्ट क्लासेस एवं आईसीटी लैब का भी जायजा लिया एवं उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेश यादव, महेशपुर विधायक प्रतिनिधि मो० अब्दुल बदुद समेत अन्य उपस्थित थे।
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More