जन सेवकों की हड़ताल खत्म, पुनः कार्य पर लौटे

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।

अमडा़पाडा़। कृषि विभाग के द्वारा ग्रेड पे कम करने के विरोध में बीते 28 अप्रैल से कलमबद्ध हड़ताल पर गए।प्रखंड के जनसेवकों ने मंगलवार को बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी को पत्र देकर कलमबद्ध कार्य बहिष्कार को वापस लेने का निर्णय लिया। इसके बाद मंगलवार से ही प्रखंड के सभी जनसेवक अपने कार्य पर लग गए। जनसेवकों द्वारा बीडीओ को दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि झारखंड राज्य जनसेवक संघ पाकुड़ द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में वे लोग मंगलवार से पूर्व की भांति पुनः अपने कार्य में वापस आ रहे हैं। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार एवं शनिवार को प्रखंड में कार्यरत जनसेवक कलमबद्ध हड़ताल पर थे। इस संबंध में प्रखंड के जनसेवकों ने बीडीओ के नाम ज्ञापन देकर जनसेवक संवर्ग का षड्यंत्र के तहत कृषि विभाग द्वारा ग्रेड पे कम करने के विरोध में शुक्रवार को आंदोलन और कलम बाद हड़ताल करने की सूचना दी थी। मौके पर दिनेश बेसरा,सौरव कुमार दत्ता, साइमन हांसदा, सिराजुद्दीन अहमद, सुमन कुमार दास, सुनील कुमार मुर्मू, सामुएल हेम्ब्रम सहित अन्य मौजूद थे।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

7 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

8 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

16 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

16 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

16 hours ago