टेंपो पलटने से हुई एक व्यक्ति की मौत।

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।

अमडा़पाडा़। थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा-सिंगारसी मुख्य पथ पर सोमवार को तालझारी गांव के समीप टैम्पू पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टैम्पू सिंगारसी(मामा मोड़) से पैसेंजर लेकर अमड़ापाड़ा की ओर जा रही थी। इसी क्रम में तालझारी गांव के समीप टेम्पु अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें टैम्पू में सवार चानापाड़ा निवासी धर्मा पहाड़िया(48) की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई।घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई देवानंद प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने टैम्पू दुर्घटना में घायल धर्मा पहाड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना लिया है।वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी (पाकुड़)भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 hour ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

2 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

2 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

10 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

10 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

10 hours ago