रिपोर्ट- रियाज़ अली
पाकुड़/हिरणपुर (पाकुड़): पाकुड़ -डांगापाड़ा पथ अंतर्गत मोहनपुर शिव मंदिर निकट सोमवार को दो बाइक आपस मे टकरा गई। जिससे दोनों बाइक के चालक शामपुर निवासी थॉमस पहाड़िया (32) व साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहेट थाना क्षेत्र के कदमा निवासी मो.फैजल अंसारी घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई विनोद सिंह ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमे थॉमस पहाड़िया की सर में चोट लगने से स्थिति गम्भीर बनी हुई है। जिसे चिकित्सको द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।घायल थॉमस पहाड़िया अपने बाइक से पाकुड़ से वापस लौट रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक से जमकर टकरा गया। जिससे दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। वही दोनो बाइक के चालक घायल होकर जमीन में गिर पड़ा व बेहोश हो गया।इस सम्बंध में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More
जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More
जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More
नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More