साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक में हिरणपुर बीडीओ ने मनरेगा एवं आवास योजनाओं में प्रगति करने का दिया निर्देश

यासिर अराफात जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। मंगलवार की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हिरणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने कार्यालय वेश्म में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, मुखिया एवं पर्यवेक्षक के साथ किया।
मनरेगा अंतर्गत लंबित सोक पीट, कम्पोस्ट पीट, वर्षाजल संचयन, पोटो हो खेल मैदान निर्माण योजना के पूर्णता वाली योजना का जियो टैग करने हेतु संबंधित पंचायत के रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक मजदूरों को निर्देश दिया। आधार प्रविष्टि शत-प्रतिशत करने हेतु 2 दिनों का समय रोजगार सेवकों को दिया गया। साथ ही पंचायत में प्रतिदिन कम से कम 100 मजदूरों को काम का आवंटन तथा 5 योजना प्रति गांव चलाने का निर्देश दिया। श्रम बजट के अनुरूप योजना स्वीकृत कर योजना सूची की मांग की गई।सभी रोजगार सेवक को 10-10 योजना का जियो टैग प्रतिदिन करने का निर्देश दिया गया। आधार सर्वे रिपोर्ट दो दिनों के अंदर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। बिरसा हरित ग्राम योजना में दिये गये लक्ष्य को दो दिनों के अंदर प्राप्त कर सभी योजनाओं में कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। सभी कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को ससमय तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने हेतु कहा गया। लंबित आवास में पूर्णता हेतु प्रगति लाने का निर्देश सभी पंचायत सेवक को दिया।
मौके पर एम.ओ. राम कुमार साह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, पंचायत सेवक अशोक यादव एवं अन्य उपस्थित थे।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

नावाडीह व मेराल पंचायत भवन में विशेष शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड बिनोद कुमार चतरा जिला ब्यूरो पत्थलगड़ा/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत भवन… Read More

9 mins ago

चतरा स्वास्थ्य विभाग के एक तरफा कार्रवाई घिरा विवादों में, आरबी हॉस्पिटल आया सुर्खियां में

चतरा में कई हॉस्पिटल नियम विरूद्ध संचालित, स्वास्थ्य विभाग की खानापूर्ति व कार्रवाई का आरोप… Read More

12 mins ago

4 ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर जागरूक हेतु किया गया रवाना

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More

31 mins ago

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

49 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

1 hour ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

3 hours ago