करियर काउंसलिंग में छात्रों को मिला मार्गदर्शन

जागता झारखंड संवाददाता प्रीतम सिंह यादव की रिपोर्ट।

पाकुड़: स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के सभागार में बच्चों के उज्जवल भविष्य एवं मार्गदर्शन के लिए गुरुवार को करियर गाइड व काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ग ग्याहरवी एवं बारहवीं के बच्चों को आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोटिवेशनल स्पीकर एवं शिक्षाविद श्री सौरभ चौधरी एवं विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए श्री चौधरी जी ने बताया कि सपने एक दिन में पूरे नहीं होते हैं, उनके लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। करियर चुनाव से पहले कुछ फैक्टर को जानना अतिआवश्यक है जिनमे कारण, वेतन, इज्जत, जॉब सिक्योरिटी, हेल्थ इश्यू, आत्म विश्वास एवं परिस्थिति आदि शामिल है। करियर काउंसलिंग का पहला लक्ष्य छात्र से यह पूछना है कि किसी विशेष पाठ्यक्रम को वे क्यों अपनाना चाहते हैं। उनके शब्दों में कभी कभी कोई बच्चा करियर बनाना चाहता है, इसलिए नही कि उसमे उनकी रुचि है, वरन या तो साथियों या माता पिता के दबाव के कारण। ऐसे मामले में पहले हमे यह समझने की जरूरत है की वे क्या करना चाहते हैं। यह जानना महत्वपूर्ण है ताकि हम बच्चों को सही रास्ता चुनने में मदद कर सकें।
कार्यक्रम का समापन करते हुए प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने छात्रों से मार्गदर्शन व काउंसलिंग में बताए गए बिंदुओं को अपनाकर जीवन सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिंदिता तिवारी एवं अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

23 mins ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

29 mins ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

37 mins ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

43 mins ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

47 mins ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

57 mins ago