मुख्यमंत्री ने ली संज्ञान, गंगा जलापूर्ति योजना में आई तेजी- शाहिद इक़बाल

राजकुमार भगत जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़ । झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने कहा है कि गंगा की पानी को पाकुड़ तक लाने की महत्वकांक्षी योजना 13 साल से अधर में है। लोग अपनी चुनावी रोटी सकते हैं और फिर साइड हो जाते हैं। किंतु अब ऐसा नहीं चलेगा । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहल पर 13 साल से अधर में लटका शहरी जलापूर्ति योजना जल्द पूरा होगा।झामुमो पूर्व जिला प्रवक्ता शाहिद इक़बाल ने कहा कि हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान अन्य समस्याओं के साथ साथ शहरी जलापूर्ति योजना को विशेष रूप से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री इसे गंभीरता पूर्वक सुना और तुरंत ही इस पर कार्यवाही शुरू कर दी। पाकुड़ में शहरी जलापूर्ति योजना का कार्य त्वरित गति से जारी है।झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने कहा कि चांदपुर पुठिमारी में ढलाई कार्य हो रहा है। तीन रूम बनना है। पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने कहा कि लगभग चार महीना में शहर में पानी मिलने की आशा है। बंगाल से बिजली का काम होने जा रहा है। इसके प्रारंभ होने से पाकुर वासियों को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध होगी।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

2 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

2 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

2 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

10 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

10 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

10 hours ago