जागता झारखंड संवाददाता।
पाकुड़िया (पाकुड़) कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस को मिली शानदार जीत की खुशी में पाकुड़िया बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया । कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को बहुमत की खबर मिलते ही पाकुड़िया प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई और प्रखंड कांग्रेस कार्यालय से प्रखंड अध्यक्ष मो इस्लाम मियां के नेतृत्व में शाम चार बजे गाजेबाजे के साथ विजय जुलूस निकाली गई जो पाकुड़िया बाजार का भ्रमण कर पुनः कार्यालय वापस लौटी और जुलूस का समापन हुआ । जुलूस के दौरान मिठाईयां बांटी गई और पटाखे छोड़े गए । जुलूस में मुख्य रूप से दाऊद मरांडी देवीलाल मुर्मू आदि दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More
जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More
जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More
हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More