पिता पुत्र ने मिलकर की पूर्व दामाद की हत्या, पुलिस तफ्तीश में जुटी

जागता झारखंड संवाददाता।

महेशपुर। थाना क्षेत्र के बासमती दुर्गामंदिर के समीप रविवार की सुबह एक व्यक्ति की बेरहमी से चाकू से हमला कर हत्या कर दी गयी । मृतक की पहचान साहेबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के सारेजबेन्दा गांव निवासी विश्वजीत गोराई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी के साथ बाइक से अपने ससुराल हरिशपुर से बासमती गांव होते हुए महेशपुर क्षेत्र के भौरीकोचा पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान मृतक बासमती निवासी बीरू मंडल का घर के पास पहुँचा तो उसी समय बीरू मंडल, उसकी पत्नी लखी देवी और उसके पुत्र देव मंडल से धारदार चाकू से गोद दिया। वहीं हमले से बचने के लिए मृतक विश्वजीत गोराई भागने लगा। फिर भी दरिंदो ने विश्वजीत को नहीं छोड़ा और चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद बीरू मंडल, देव मंडल फरार हो गया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हत्या के आरोपियों बीरू मंडल, पत्नी लखी मंडल, पुत्र देव मंडल को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही एसडीपीओ नवनीत ए. हेम्ब्रम, सीओ रितेश जायसवाल, पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का, अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बाल कृष्ण यादव, एसआई बी. के. सिंह, अभिषेक कुमार, प्रेमचंद भगत दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर मामले की जानकारी ली। ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। ख़बर भेजे जाने तक पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

6 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

6 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

6 hours ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

6 hours ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

6 hours ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

7 hours ago