विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने हिरणपुर लैम्पस से धान बीज वितरण का शुभारंभ किया

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। मौके पर किसानों को पचास प्रतिशत अनुदान पर एमटीयू 7029 स्वर्णा धान का बीज दिया गया। जहां क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने धान का बीज खरीदा। जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि हिरणपुर लैंपस में 120 क्विंटल, आलुबेरा लैंपस में 100 क्विंटल, कर्माटार लैंपस में 40 क्विंटल, सोनाधनी लैंपस में 60 क्विंटल, पाकुड़िया लैंपस में 120 क्विंटल, बनोग्राम लैंपस में 50 क्विंटल, गणपुरा लैंपस में 50 क्विंटल, दमदमा लैंपस में 260 क्विंटल स्वर्णा धान का बीज उपलब्ध है जहां किसानों को 50% अनुदान पर कृषक अंशदान 17 रूपया 80 पैसे प्रति किलो की दर से एवं 25 किलो का बैग में किसानों के लिए बीज उपलब्ध है। जिन जिन किसानों को बीज लेना है। वह अपने साथ आधार कार्ड, मोबाइल नंबर जमीन का पर्चा के साथ आए और ओटीपी के माध्यम से बीज प्राप्त करें। इस बार किसानों को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम से निबंधन करके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होने के बाद या किसान का ऑनलाइन फोटो लेने के बाद उनको बीज दिया जा रहा है।
मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 hour ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 hour ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

2 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

10 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

10 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

10 hours ago