विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने अमडा़पाडा़ प्रखंड के विभिन्न गांव का किया भ्रमण

विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

जागता झारखंड संवाददाता

अमड़ापाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने दौरा कर अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिले ओर उनका हाल समाचार लिए। विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने पहले तो कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछा तत्पश्चात ग्रामीणों से राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा मिलने वाली सुख सुविधाओं से संबंधी सभी जानकारी ली। वहीं विधायक दिनेश मरांडी ने ग्रामीणों से अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को भी अपने सामने रखने को कहा। उनकी बातों को सुन ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली व आवास आदि से संबंधी अनेकों शिकायतें रखी। विधायक दिनेश मरांडी ने उपरोक्त शिकायतों के निदान हेतू संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए त्वरित समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। उन्होंने विभिन्न गांवों के भ्रमण के पश्चात अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। विधायक दिनेश मरांडी ने कहा कि इससे यहाँ के आमलोगों को अपनी समस्या व शिकायतों को रखने में आसानी होगी साथ ही उनका निदान भी जल्द से जल्द होगा। विधायक दिनेश मरांडी के प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अच्छे से स्वागत किया। वहीं मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि भीमसेन्ट हेम्ब्रम, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सज्जाद अंसारी, जिला सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता तनवीर अली, सनातन सोरेन, इमरान अंसारी, श्यामलाल हांसदा, इस्लाम अंसारी, राजेश पंडित, अजित कुमार, थॉमस मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

30 mins ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

2 hours ago

सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में कौशल विकास संस्थानों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रगति का जायजा लिया गया

कोलेबिरा : श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी पुनीत मिंज और यूएनडीपी जिला प्रोजेक्ट अस्सिटेंट… Read More

10 hours ago

चतरा एसपी बिकास कुमार पाण्डे ने पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन में शामिल हुए

जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More

14 hours ago

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

22 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

22 hours ago