डीसी ने महेशपुर अंचल के बासमती पुल के पास की औचक छापेमारी,अवैध रूप से बालू से लदे 7 ट्रैक्टर को किया गया ज़प्त

अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी एवं जप्त वाहनो पर राजसात की कार्यवाही की जायेगी:डीसी

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। जिले में अवैध परिवहन, अवैध खनन, अवैध भंडारण पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से गुरुवार को उपायुक्त वरुण रंजन व खनन टास्क फोर्स टीम के द्वारा संयुक्त रूप से महेशपुर अंचल अंतर्गत बासमती पुल के पास औचक छापेमारी की गई। उपायुक्त वरुण रंजन व खनन टास्क फोर्स टीम द्वारा अवैध रूप से बालू से लदे 7 ट्रैक्टरों को जप्त कर महेशपुर थाना को सुपुर्द किया गया। उपायुक्त ने गाड़ियों के ऊपर राजसत करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त वरुण रंजन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध परिवहन कर रहे गाड़ियों को जाँच करे। अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व विधि सम्मत कार्रवाई किया जा सके।
इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, महेशपुर अंचलाधिकारी रितेश जयसवाल, अमड़ापाड़ा अंचलाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी एवं एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य शामिल थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

16 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

16 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

16 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago