बीडीओ ने किया बागवानी स्थल का निरीक्षण

जागता झारखण्ड संवाददाता

लिट्टीपाड़ा। प्रखण्ड के कुल 70 एकड़ भूमि में आम बागवानी योजना के लिए कुल 13440 गड्ढे की खुदाई के लक्ष्य को पूरा करने हेतु आज दिनांक 02.06.2023 (शुक्रवार) को प्रखंड लिट्टीपाड़ा के बड़ा सरसा एवं लिट्टीपाड़ा पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी स्थल का निरीक्षण प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में गड्ढा खोदो अभियान के तहत अगले 2 दिनों में गड्ढा खोदने के लक्ष्य को शत् प्रतिशत पूरा करने के लिए सम्बंधित लाभुक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया। बागवानी स्थल के निरीक्षण के क्रम में बीपीओ मानिक दास, कनीय अभियंता नैयर आलम, बिजय रविदास, रोजगार सेवक, दिनेश साहा, प्रकाश साहा, एफटीसी, जेएसएलपीएस सेलेस्टीना मुर्मू, सीएफपी के एनआरएम एक्सपर्ट रोहित मांझी, साहरुख आलम एवं लाभुक समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

7 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

8 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

16 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

16 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

16 hours ago