दमदमा लैम्प्स में 6 किसानो के बीच स्वर्णा धान का बीज किया वितरण

दमदमा लैंप्स में 260 क्विंटल स्वर्णा धान है उपलब्ध: सांतानु शील

जागता झारखंड संवाददाता।

महेशपुर। प्रखंड अंतर्गत दमदमा पंचायत में स्थित लैम्प्स में शुक्रवार को बीज विनिमय एवं वितरण योजना अंतर्गत स्वर्ण धान प्रभेद एमटीयू 7029 का झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,सांसद प्रतिनिधी कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,उपाध्यक्ष रुहुल अमीन,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नसीम अहमद,जिप सदस्य बोदीनाथ कोड़ा ने फीता काटकर एवं 6 किसानो को धान वितरण कर शुभारंभ किया । मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतानु कुमार शील ने जानकारी देते हुए बताया की महेशपुर में सिर्फ एक दमदमा लैम्पस है और इस लैंप्स में कुल 260 क्विंटल स्वर्णा धान का बीच उपलब्ध है । इस लैम्पस से किसानों को 50% अनुदान पर 17 रुपए 80 पैसे प्रति किलो की दर से धान बीज दिया जा रहा है। जिन किसानों को बीज खरीदना हो वे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जमीन का पर्चा साथ लाकर लैंपस पोस्ट से ऑनलाइन बीज खरीद सकते हैं। इस बार ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम निबंधन करके बीज बेचा जा रहा है। इसके लिए मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होने के बाद किसानों का ऑनलाइन फोटो लिया जाता है। ओटीपी आने के बाद बीज दिया जाता है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने कहा कि किसानों को सही समय पर बीज मिले, इसके लिए विभाग ने इसबार काफी सक्रियता दिखाई और किसानों ने धान बीज पाकर प्रशंसा भी जाहिर कर रहे है ।इस मौके पर प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नोरिक रविदास, सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील,अभिजीत कुमार शील,पंचायत मुखिया अनिल कोड़ा ,पंचायत समिति अजाहरूल शेख समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

7 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

8 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

16 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

16 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

16 hours ago