पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर किया सड़क जाम

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।

अमड़ापाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के सिंगारसी-अमडा़पाडा़ मुख्य पथ पर रविवार को पानी की समस्या से तंग आकर डुमरचीर पंचायत के मालीपाडा़ (जोजो टोला) के ग्रामीणों के द्वारा सुबह छह बजे से बीच सड़क पर खाली बर्तनों को रख सड़क को जाम कर दिया गया। वहीं जाम की वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव में पानी नहीं रहने के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर पहाड़ी के नीचे एक कुआं है वह भी अब भीषण गर्मी के कारण सुख गया है। वहीं जहां से ग्रामीण अपनी प्यास को बुझाते थे। वहीं कुआं के सूख जाने के बाद ग्रामीण अपने नजदीकी गांव डुमरचीर स्थित चापाकल,एवं मालीपाड़ा गांव स्थित कुआं से पानी लाते थे वह भी अब धीरे-धीरे सुख रहा है। वहीं गांव में हर घर नल जल योजना के तहत जल मीनार के लिए एक बोरिंग कराया गया है। लेकिन अभी तक ना ही उसमें मोटर लगाया गया है और ना ही सोलर। वहीं पानी की भारी समस्या को देखते हुए ग्रामीणों के द्वारा सड़क पर बर्तनों को रख कर सड़क जाम कर दिया गया। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही अमडा़पाडा़ के बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्विवेदी, पीएचडी एवं स्वच्छता विभाग के जेई दिनेश मंडल, एवं थाना के एसआई अजंता महतो पुलिस दल-बल के साथ जाम स्थल पहुँच कर मामले की पूरी जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्विवेदी के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद करीब दस बजे ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम को छोड़ा गया। वहीं पदाधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों को दस दिनों के अंदर मोटर एवं सोलर लगा कर पानी चालू कराने का आश्वासन दिया गया‌ है। साथ ही तत्काल टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। मौके पर ग्रामीण मोहन मुर्मू, मास्टर मुर्मू, सुरेश सोरेन,पीटर बास्की सहित दर्जनों ग्रामीण, वाहन चालक एवं यात्री उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

5 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

5 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

5 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

14 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

14 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

14 hours ago