यासिर अराफात ब्यूरो जागता झारखंड।
पाकुड़। गर्मी की तपिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान पाकुड़ जिला का लगभग 42,43, 44 रहा है। एक तरफ कुदरत की गर्मी का कहर तो दूसरी तरफ बिजली रानी भी परेशान कर रही है। लोग ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी की तपिश मिटाने के लिए तालाब और नदियों का सहारा ले रहे हैं। परंतु अच्छी बारिश ना होने के कारण तालाब तथा नदियों का भी पानी सूखने के कगार पर है। 11:30 बजे से लेकर करीब 4:30 बजे तक बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस भयानक गर्मी से निजात पाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक आइसक्रीम कुल्फी जैसी ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी में कई गांव से पेयजल की समस्या की बात भी खुलकर सामने आ रही है जो लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जहां जहां पर पानी की दिक्कत है उम्मीद बनाए रखा है।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More
जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More
जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More
हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More