लोगों के सुविधा के लिए अब जिले के प्रमुख कार्यालय एक ही परिसर में होगा संचालित:डीसी

कार्यालय के साफ सफाई को लेकर भी दिए आवश्यक निर्देश

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। आमलोगों की सुविधा के लिए जिले के प्रमुख विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। इसको लेकर सोमवार को उपायुक्त वरुण रंजन ने समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि कुछ ऐसे कार्यालय जो समाहरणालय से बाहर स्थित है, वैसे कार्यालय को पुनः व्यवस्थापन किया जाएगा। जैसे जिला परिवहन कार्यालय, जिला निबंधन कार्यालय, जिला कोषागार कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय आदि को ससमय स्थापित करने हेतु रोड मैप बनाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि इन सभी कार्यालय को समाहरणालय में शिफ्ट किया जाएगा। ताकि आमलोगों को कार्यालय ढूंढने में परेशानी ना हो। वहीं उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कर्मियों को सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही अपने अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी गंदगी ना फैलाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने अगले दो दिनों के अंदर सभी कार्यालयों की समुचित साफ-सफाई के अलावा फाइलों को विधिवत संधारण के साथ-साथ उसको नियत स्थान में रखने का भी निर्देश दिया।
मौके पर डीआरडीए निदेशक-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago