उपायुक्त के द्वारा रवीन्द्र भवन टाउन हॉल में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया गया

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा स्टेज एरिया, ग्रीन रूम, ओपन एरिया, कॉन्फ्रेंस रूम आदि में अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने टाउन हॉल में कार्यक्रमों के आयोजन हेतु लगाए जाने वाले उपकरणों को जल्द लगाने व गुणवत्ता कार्य पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने टाउन हॉल भवन में पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्य को ससमय पूरा करते हुए टाउन हॉल भवन को कार्यक्रमों के लिए तैयार करने का निर्देश मौके पर मौजूद प्रशासक, नगर परिषद पाकुड़ को दिया।
इसके पश्चात उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न भवनों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला में कुछ महत्वपूर्ण परियोजना को लाना है उसके लिए हमारे पास उपलब्ध जो भवने हैं। कुछ भवन बनकर रेडी है, पर भवन उपयोग नहीं हो रहे हैं। वैसे भवनों में नए परियोजना का शुरुआत किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मार्केटिंग कंपलेक्स, आईटीडीए भवन, राज प्लस टू विद्यालय में खेल मैदान का भी जायजा लिया। साथ ही इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।मौके पर डीआरडीए निदेशक -सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, नगर परिषद पाकुड़ के प्रशासक कोशलेश कुमार यादव, सिटी मैनेजर समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

5 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

5 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

5 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

14 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

14 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

14 hours ago